बिजोलिया – शुभम |भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा के निर्देशानुसार एवं मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल जी खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आज भाजपा बिजौलिया मंडल कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मार्गदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल पालक श्री कल्पेश जी चौधरी ने किया।

बैठक में संत रविदास जी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर पूर्ण समर्पण एवं एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा बिजौलिया मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी बंजारा ने सभी वार्डों के बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ पर सशक्त बूथ कार्यकारिणी का गठन करने, नियमित बूथ बैठकों का आयोजन करने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने का आग्रह किया।

बैठक में मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
