गजानंद जोशी,जहाजपुर में बन रहे जिला ऊपं चिकित्सालय को लेकर इन दीनों तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।इन सबके बीच विधायक गोपीचंद मीणा ने जन सवाद केंद्र पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों के जवाब दिए और लोगों को संतुष्ट भी किया।विधायक मीणा ने कहा जिस अस्पताल के लिए कुछ लोग जनता को भ्रमित कर रहे हे वो अस्पताल वही रहेगा।अफवाह,भ्रामक बातों पर ध्यान ना दे पुराना चिकित्सालय निरंतर चालू रहेगा स्वास्थ्य सुविधाएं कम नहीं होगी बल्कि विस्तार होगा।

नया बनने वाला150 बैड का चिकित्सालय पूरे क्षेत्र की जनता को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाएगा।हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भीलवाड़ा,अजमेर आदि स्थानों पर जाने की समस्या समाप्त होगी।विधायक मीणा ने आंदोलन समिति द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा चिकित्सालय की जमीन वर्तमान व्यवस्था,सुविधा,निर्माण से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।उन्होंने भरोसा दिलाया
अस्पताल निर्माण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा हर निर्णय जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
