गजानंद जोशी जहाजपुर,पडेर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 9 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाधिकारी शभु दयाल के नेतृत्व में थाना परिसर के सामने नियमित नाकाबंदी की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अल्टो कार (आरजे29 सीबी 2127) को रुकवाया। चालक ने अपना नाम धनराज पुत्र नारायण सिंह राजपूत तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गिरधर सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत, दोनों निवासी भीम का खेड़ा, थाना जहाजपुर, बताया। पुलिस को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 8 विभिन्न ब्रांड की कुल 9 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी शिम्भु दयाल के साथ हेड कांस्टेबल मनीष मीणा,अर्जुन,हेमसिंह, रोहिताश,नंदराम एवं संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
