चांदगढ़ में अज्ञात जानवर ने बाड़े में बंधी बछड़ी का किया शिकार

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के चांदगढ़ गांव के पास बनास नदी किनारे खेत पर बने बाड़े में बंधी एक गाय की बछड़ी का शिकार किया, सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची । बड़लियास थाना दीवान बजरंग लाल ने बताया कि चांदगढ़ गांव में बनास नदी किनारे मथुरा पिता मांगो बेरवा के खेत पर घर व बाड़ा बना हुआ है, बाड़े में एक के बछड़े को बांध रखा था, जिसको सोमवार रात्रि में किसी अज्ञात जानवर ने अपना शिकार बनाया और बछड़े के पीछे की तरफ के आधे हिस्से को खो गए । पुलिस ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना कर दी और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई । शरीर पर घाव के निशान मिले, जिसके चलते लोगों को किसी जंगली जानवर के होने की आशंका है । रविवार को भी चांदगढ़ में एक बाड़े में बंधी 16 भेड़ों की अज्ञात जानवर के हमले की शिकार हुई थी । गत दिनों क्षेत्र के बड़लियास के भवानीपुरा गांव में पैंथर होने की देखा गया था, तो लोगों को अंदेशा है कि कहीं पैंथर ने तो बछड़े को अपना शिकार नहीं बनाया ।।