*मांडलगढ़ विधायक खंडेलवाल ने किए लाखों रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यो के लोकार्पण*

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मंगलवार को नगर में लाखों रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यो के लोकार्पण किए। विधायक खण्डेलवाल ने पीएम श्री राजकीय महाराणा स्कूल एवं मॉडल स्कूल में लाखों रुपए की लागत से नवनिर्मित टीन शेड व अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण किए। विधायक खंडेलवाल ने इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार प्रदेश के विकास कार्यो के लिए दृढ़ संकल्पित है । विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों में छात्रों के लिए आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए धन की कमी नही आने दी जायेगी। विधायक खंडेलवाल ने 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया वहीं विद्यालय में दस कमरें ओर बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर,पूर्व नगर अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढ्य,पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय डांगी,पूर्व पार्षद अनिता सुराणा,पूर्व पार्षद लादूलाल खटीक,सयोंजक अनिल पारीक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह शक्तावत द्वारा किया गया। इसी प्रकार मॉडल स्कूल में विधायक खंडेलवाल द्वारा डीएमटीफंड से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण कर छात्रों को समर्पित किया। संस्था प्रधान राजेन्द्र सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार राजस्थानी पगड़ी बंधवाकर किया गया।