सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के रेडवास गांव में कुएं में गिरे एक राष्ट्रीय पक्षी मोर का ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सूचना दी । समाजसेवी महावीर जाट ने बताया कि रेडवास में मंगलवार को सांवरमल जाट के कुएं में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गिर गया, जिसकी सूचना कोटडी वन विभाग को दी गई, जिस पर कार्यवाहक वनपाल कमलेश रैगर मौके पर पहुंचे एवं युवा साथियों के सहयोग से कुएं में उतरकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार कर जंगल में छोड़ दिया । इन दौरान अरविंद गर्ग सांवर जाट आदि कई मौजूद रहे ।।
