यह कैसी मुश्किल राहं,शिवनगर में लोग कीचड़ से परेशान

BHILWARA
Spread the love




गजानद जोशी जहाजपुर,पंडेर कस्बे की शिवनगर बस्ती में सड़क निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते बस्तीवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो गई है। सड़कें कच्ची होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है और पूरे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। बस्तीवासियों का कहना है कि शिवनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद आज दिन तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश के दौरान घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है तथा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी होती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती में सड़क, नाली एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। बारिश का पानी उचित निकासी व्यवस्था के अभाव में रास्तों पर ही जमा हो जाता है। इससे कीचड़ और गंदगी की स्थिति बनी रहती है। बस्तीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शिवनगर बस्ती की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए तथा जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।