BHILWARA

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया में पांचवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर दिखा उत्साह


बिजोलिया। नरेश धाकड़ ।

नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 5 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी इस वर्ष पहली बार बोर्ड पैटर्न की परीक्षा देंगे। विद्यालय परिसर में इन दिनों परीक्षा को लेकर खासा उत्साह और हलचल देखी जा रही है।

[metaslider id=”6448″]



विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। बच्चों को परीक्षा के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा पुनरावृत्ति कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शिक्षकगण विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के स्वरूप, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की विधि समझा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।



प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों में किसी प्रकार का भय न रहे, इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है और अभिभावकों से भी सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है। विद्यालय में परीक्षा से पूर्व प्रार्थना सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।



नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं भी अपनी पहली बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि वे नियमित अध्ययन कर रहे हैं और अच्छे परिणाम की उम्मीद है।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!