ओबीसी आरक्षण विवाद और विधानसभा सत्र को माना जा रहा प्रमुख कारण
जयपुर। पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 17 अगस्त को प्रस्तावित वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया को अचानक स्थगित कर दिया गया है। अब यह लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है।
लॉटरी स्थगित किए जाने के पीछे ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहा विवाद प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा सत्र को भी प्रक्रिया टाले जाने की वजह के तौर पर देखा जा रहा है। आरक्षण व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही वार्डों की लॉटरी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
लॉटरी स्थगित होने से पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर अब नई तारीख पर टिक गई है। वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कई दावेदार अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे सकेंगे।
अब 17-18 सितंबर पर नजर:
वार्डों की लॉटरी की नई तारीख सामने आने के बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम और प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक आदेश का इंतजार रहेगा।































