बिजौलिया। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर सोमवार को नाग पंचमी पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री नर्मदेश्वर (देवरी) महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं विधिवत पूजन किया गया।
शिव भक्तों ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव को 1100 बिल्वपत्र अर्पित किए। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात विधिवत आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में श्री नर्मदेश्वर महादेव कमेटी के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहा और भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
































