सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के महेशपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को 70 वीं ब्लॉक स्तरीय ( 14 वर्ष छात्र ) खेलकूद प्रतियोगिता का आज बुधवार को उद्घाटन हुआ, मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, उद्घाटन मुकाबला कबड्डी में जित्या खेड़ी बनाम आरजिया के बीच खेला गया । अध्यापक गोविंद राम व्यास ने बताया कि महेशपुरा विद्यालय में 70 वीं सुवाणा ब्लॉक स्तरीय ( 14 वर्ष छात्र ) खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन आज बुधवार प्रातः 9:30 बजे हुआ, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, प्रतियोगिता में 33 टीमों के 424 खिलाड़ियों ने भाग लिया । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उदय लाल भडाणा विधायक मांडल रहे विज। समारोह की अध्यक्षता विजयपाल शर्मा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा ने की । वहीं विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि अशु शर्मा पीईईओ कांदा, कांदा पूर्व सरपंच शिवराज जाट, वाइस प्रिंसिपल रेखा सेन, कृष्ण मुरारी शर्मा, गोपाललाल जाट, शंकरलाल जाट पूर्व पार्षद, जगदीश गुर्जर पूर्व पार्षद, भगवान गूर्जर, शंकर सिंह सोलंकी, राकेश किर, महेंद्र सेन, जगदीश गाड़री, सुखराम जाट, महावीर पारीक, नाथू तेली, गोपाल बारेठ आदि रहे । ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया, विधायक भडाणा ने ध्वजारोहण कर उद्घाटन की घोषणा की । इस तरह विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों दी गई ।

विधायक भडाणा ने संबोधित करते हुए कहा खेल में हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं, हारने वाली टीम हताश नहीं होवे बल्कि आगे और कड़ी मेहनत करें, सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए, अपने कौशल खेल का परिचय दे । शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है । इसके बाद उद्घाटन मुकाबला कबड्डी वर्ग में जित्या खेड़ी बनाम आरजिया के बीच खेला गया, जिसमें जित्या खेडी विजेता हुई ।।

