जिला कलेक्टर व CMHO ने किया आश्वस्त|
भीलवाड़ा
जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल न्यायालय परिसर में सरकारी डिस्पेंसरी/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था करवाने हेतु संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिवि मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया व मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण गौड से मिले|
अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर जिले का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान है जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, सरकारी अधिकारी, एवं हजारों नागरिक अपने न्यायिक कार्यों हेतु आते हैं| वर्तमान में न्यायालय परिसर में किसी प्रकार की स्थाई सरकारी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है न्यायालयीन कार्य के दौरान अनेक व्यक्तियों को अचानकस्वास्थ्य संबंधी समस्याए जैसे रक्तचाप, मधुमेह, हृदय संबंधी परेशानी, चक्कर आना, मिर्गी, बेहोशी, दुर्घटना जनित चोट अथवा अन्य आकस्मिक चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़जाती है ऐसीपरिस्थितियो में तत्काल उपचार उपलब्ध न होने के कारण अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा कई बार मरीज को अस्पताल पहुंचाने में विलंब हो जाता है| न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में एक स्थाई सरकारी डिस्पेंसरी/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन जनहित एवं लोकहित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है|
जिला कलेक्टर एवं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द न्यायालय परिसर में शीघ्र ही डिस्पेंसरी की व्यवस्था कर दी जाएगी|
उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा
