*भक्ति और आस्था के जयघोष के साथ, बामनवास से साँवलिया सेठ की 20वीं पदयात्रा पहुंची काछोला*

BHILWARA
Spread the love



असलम रंगरेज

काछोला । बामनवास (सवाई माधोपुर) से श्री साँवलिया सेठ मंडफिया (चित्तौड़गढ़) के लिए निकली 20वीं पदयात्रा बुधवार को काछोला पहुंची। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया।
“जय श्री कृष्ण” और “श्री केशवाय नमः” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भक्ति और आस्था के साथ साँवलिया सेठ के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।
यह पदयात्रा 14 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। काछोला में पड़ाव के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्राम किया तथा इसके बाद यात्रा मंडफिया के लिए रवाना हुई। स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रियों की मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना की।