बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को थाना बड़लियास की टीम ने सूठेपा गांव में अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
कार्रवाई में थाना बड़लियास से हेड कांस्टेबल सांवलदान, कांस्टेबल पंकज एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।
