खेरूना में चार शिक्षकों के भरोसे 310 बच्चे, अभिभावक व ग्रामीणों को 3 दिन का अल्टीमेटम ,रिक्त पद भरने की मांग

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरूना में शिक्षकों के रिक्त पद विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रहे हैं। कक्षा 1 से 12 तक 310 विद्यार्थियों के लिए महज चार शिक्षक होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन देकर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कई विषयों की नियमित पढ़ाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं
तीन दिन में शिक्षक नहीं लगे तो तालाबंदी

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में रिक्त पद नहीं भरे गए तो विद्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग ग्रामीणों के अल्टीमेटम पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है

इस दौरान किशन गुर्जर ,एसएमसी सदस्य बनवारी वर्मा, बाबूलाल मीणा, महाराम रेबारी, शंकर रैगर, दीपक कास्ट, कैलाश व्यास, कस्तूर चंद मीणा ,देवलाल गुजर,फूलचंद कंजर सहित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से रिक्त पद तत्काल भरने की मांग की।