नन्हे कृष्ण-सुदामा की जोड़ी ने मोहा मन, विशेष बच्चों ने उत्साह से मनाई जन्माष्टमी

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)। बड़लियास स्थित डॉ. राधाकृष्ण माध्यमिक पब्लिक स्कूल में विशेष बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा के रूप में आकर्षक प्रस्तुति दी। वैभव शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई, जबकि विश्वास वैष्णव ने सुदामा की भूमिका निभाई। नन्हे कृष्ण-सुदामा की जोड़ी की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय में आकर्षक झांकियां सजाई गईं तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के स्टाफ द्वारा बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।