BHILWARA

सेन समाज सामूहिक विवाह के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू


सेन समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा *9वा* वार्षिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल

सेन समाज सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल सेन मांडल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं नवरात्रि के प्रथम दिनों में ही 11 जोड़ों की बुकिंग के साथ सम्मेलन के कार्यों की शुरुआत की गई यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी दिनेश सेन द्वारा दी गई सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के सचिव बाबू लाल सेन चाख़ेड ने बताया कि सेन समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा हर वर्ष बसंत पंचमी तिथि को सेन समाज के लिए विवाह सम्मेलन आयोजित करवाया जाता है इस वर्ष का सम्मेलन 23 जनवरी 2026 को हरनी महादेव भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा

इस सम्मेलन में 101,जोड़ों का विवाह करवाने का लक्ष्य रखा गया है सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के कोषाध्यक्ष गोपी लाल सेन समेलिया ने बताया कि सम्मेलन में विवाह करने वाले जोड़ों को उपहार स्वरूप पलंग, बिस्तर, अलमारी, मांगलिक आभूषण और आवश्यक बर्तन प्रदान किए जाएंगे, जिससे नवविवाहित जोड़ों को अपने नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलेगी सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू ने बताया कि यह सम्मेलन विवाह घर जैसे माहौल में सम्पन्न होने वाला सम्मेलन होता है, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में पारंपरिक और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, जिससे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलती हैं सुरेश सेन कटार ने समस्त समाज से आग्रह किया है कि विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण शाम की सब्जी मंडी कार्यालय प्रभारी सुरेश सेन कुंडिया को करवाएं, जिससे युवाओं को कम खर्च में घर जैसा विवाह करवाने का अवसर मिल सके

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!