*बीमा योजना बनी परिवार के लिए आर्थिक सहारा

BHILWARA
Spread the love

*

*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी बनेड़ा*


ग्राम राज्यास निवासी स्व. मोहन पिता छोगा किर के निधन के बाद उनकी नामिनी पत्नी गीता किर को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत ₹2 लाख की क्लेम राशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटियां शाखा के शाखा प्रबंधक कर्मवीर सिंह, सहायक प्रबंधक योगेश, वित्तीय साक्षरता टीम एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर जगदीश चंद्र रेगर उपस्थित रहे।

वित्तीय साक्षरता टीम ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। टीम ने ग्रामीणों को ऐसी योजनाओं से जुड़कर अपने एवं अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जागरूक किया।