माल का खैड़ा…. सोराज सिंह चौहान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माल का खेड़ा के तत्वाधान में 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 सितंबर प्रात:10: 15 बजे से 23 सितंबर तक किया जा रहा है।
मालका खेड़ा प्रधानाचार्य बंशीलाल कुम्हार ने जानकारी देते हुए बताया कि
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल लाल खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष, बिजौलिया श्री राजेंद्र जी बंजारा करेंगे।
प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि के रूप में माल का खेड़ा सरपंच श्रीमती गुड्डी देवी बलाई, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह जी शक्तावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज जी गोधा, मंडल उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल जी जोशी, भाजपा महामंत्री बिजौलिया श्री मुकेश जी धनोपिया, जिला परिषद प्रत्याशी श्री विट्ठल जी तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य श्री मुकेश जी मीणा, पंचायत समिति सदस्य श्री सीताराम जी बलाई, शिक्षा समिति सदस्य श्री अभिषेक जी सर्वा के सानिध्य में प्रतियोगिता संपन्न होगी।
इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
