महुआ से मानपुरा तक बनेगी 5 किमी लंबी सीसी सड़क

BHILWARA
Spread the love



महुआ। खेराड़ क्षेत्र के महुआ ग्राम में महुआ से मानपुरा तक 5 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। करीब 10 करोड़ रुपए की DMFT मद से बनने वाली सड़क का शिलान्यास मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने की।



विधायक खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि महुआ-मानपुरा सीसी सड़क बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।

शिलान्यास से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की सौगात के लिए विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।