रघुपति राघव राजा राम… की धुन पर थिरके श्रद्धालु

BHILWARA
Spread the love



अखण्ड 24 घंटे की रामधूनी में गूंजे भक्ति के जयकारे

गंगापुर। कस्बे के मैलोनी मोहल्ले स्थित चारभुजा मंदिर प्रांगण में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर नवयुवक मंडल की ओर से अखण्ड 24 घंटे की रामधूनी का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह भगवान चारभुजानाथ  की पूजा-अर्चना के साथ रामधूनी का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में लगातार 24 घंटे तक श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रामधूनी के दौरान “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम”, “बाजे मुरली नाचे मोर” और “भागत के घर नंदकिशोर” सहित विभिन्न भजनों एवं रामधुनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और भगवान के जयकारे लगाए।

इस दौरान चारभुजा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रामधूनी में कस्बे सहित से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरी रात भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। रविवार सुबह महाआरती के साथ अखण्ड रामधूनी का समापन हुआ। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।