BHILWARA

मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को प्रेस ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण

बिजोलिया। नरेश धाकड़

मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को प्रेस ट्रस्ट (रजि.) संस्था द्वारा भील बस्ती में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे, जबकि अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने की।

इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। साथ ही पर्व की खुशियों को साझा करते हुए तिल के लड्डुओं का भी वितरण किया गया। अतिथियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल, संरक्षक एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष भंवर धाकड़, प्रेस ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम विजय, नगर पालिका पैनल अधिवक्ता सुनील जोशी, भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष मनोज गोधा, देवनारायण मंदिर विवाह कमेटी संरक्षक नेवालाल गुर्जर , बिट्टल तिवारी, डॉ. संस्कार सोनी, नरेश धाकड़, प्रमेन्द्र विजयवर्गीय, रमेश गुर्जर, मानव तिवारी, कपिल विजय, महेंद्र गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!