BHILWARA

इमाम हुसैन की याद में 403 यूनिट रक्त संग्रह किया


भीलवाड़ा : इस्लामी नव वर्ष के शुभारंभ पर इमाम हुसैन की याद में रक्त मित्र समूह ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर रविवार को 403 यूनिट रक्त संग्रह का कीर्तिमान स्थापित किया ।
शिविर के आयोजक एवं समूह के डायरेक्टर मुकीम खान ने बताया कि इस्लामी नव वर्ष एवं मोहर्रम के अवसर पर रविवार को दाई हलीमा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महात्मा गांधी ब्लड बैंक की टीम ने 115 यूनिट और अरिहंत ब्लड बैंक ने 58 यूनिट तथा रामस्नेही ब्लड बैंक टीम ने 65 यूनिट व केबीसी ब्लड बैंक ने 35 यूनिट तथा भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम ने आसींद से 130 यूनिट रक्त संग्रह किया इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर आयोजित कैंप में डॉ. लाल पैथ लेब की विशेषज्ञ टीम द्वारा 135 जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें बीपी शुगर, एनीमिया आदि से जुड़ी जांच की गई ।
रक्त मित्र समूह ने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, डॉक्टर्स, अस्पताल स्टाफ, ब्लड बैंक तकनीशियनों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त कर विशेष रूप से उड़ान शिक्षक फाउंडेशन का धन्यवाद किया जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए शिविर में अहम भूमिका निभाई ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!