BHILWARA
चलती वैन में लगी आग, चालक और परिवार बाल-बाल बचे

भीलवाड़ा।
ब्यावर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 158 पर जीवलिया टोल नाके के पास शुक्रवार को एक वैन में अचानक आग लग गई।

हादसे के समय वैन में चालक सहित उसका परिवार सवार था। एनएच की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, हालांकि वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार आसींद निवासी दीपक पूरी अपनी पत्नी सोनू देवी और पुत्र तोनू पूरी के साथ ईको कार से आसींद से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चलती कार में अचानक आग लग गई । एनएच के मेंटेनेंस इंचार्ज राहुल पारीक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



