BHILWARA

प्रवासी राजस्थानी दिवस,प्रवासियों के अमूल्य योगदान का सम्मान, विधायक मीणा


गजानंद जोशी

जहाजपुर,जयपुर में आयोजित प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के भव्य उद्घाटन समारोह में विधायक गोपीचंद मीणा ने सहभागिता की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,राज्यपाल हरिभाऊ बागडे,पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल,केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल,तथा केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।विधायक मीणा ने बताया यह समारोह न केवल राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।

बल्कि मातृभूमि से दूर रहकर भी उसकी पहचान को वैश्विक मंचों पर प्रतिष्ठित करने वाले हमारे प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों के योगदान का सम्मान भी है।इस ऐतिहासिक आयोजन में 20 देशों से पधारे 5,000 से अधिक प्रवासी राजस्थानी भाई-बहन विभिन्न महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लेकर अपनी विशेषज्ञता अनुभव और भावनात्मक जुड़ाव को साझा करने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों एवं राजस्थानी समाज के प्रवासी प्रतिनिधियों उद्योग जगत से जुड़े विशिष्टजनों और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!