हाइवे पर हादसाः: बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों का था पिता, फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहा था

भीलवाड़ा -चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी रामनरेश पुत्र सुगन सिंह के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
[metaslider id=”6401″]
काम पर जाते वक्त हुआ हादसा
हमीरगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक एन. सिंह के अनुसार, हादसा कान्याखेड़ी चौराहे के पास हुआ जब रामनरेश बाइक से सोनियाणा स्थित मनोयम फैक्ट्री जा रहा था। अचानक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
[metaslider id=”6448″]
पहचान मोबाइल से हुई
मृतक के पास से कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिला, केवल एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पत्नी आरती और मामा ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रामनरेश तीन छोटे बच्चों का पिता था। परिवार भीलवाड़ा की लेबर कॉलोनी इलाके में रहता है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हेलमेट भी नहीं बचा पाई जान
मृतक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।



