BHILWARA

फूलियाकलां में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी


फूलियाकलां (प्रकाश तोषनीवाल)।

कस्बे में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता एवं ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे से श्रीराम चौक में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया, जिसकी संपूर्ण व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा की गईं। नारायणधाम आश्रम के महंत शंकरदास त्यागी महाराज के सानिध्य में हुई प्रतियोगिता में सभी टीमों ने लगभग 25 फीट ऊंचाई पर बांधी गई दही हांडी को फोड़ने का प्रयास किया। पहले राउंड में सभी टीमें असफल रहीं, लेकिन दूसरे राउंड में कस्बे की अंबेडकर युवा मंच की टीम ने दही हांडी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेता टीम को आयोजक कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक स्टील की बाल्टी पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। दही हांडी फूटते ही पूरा पांडाल “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर सदर बाजार, प्रतियोगिता स्थल और मंदिरों में विद्युत सजावट की गई। आयोजन के दौरान महंत शंकरदास त्यागी महाराज, ग्राम पंचायत प्रशासक रतनी देवी जाट, पुलिस प्रशासन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। रात 12 बजे ठाकुरजी के जन्मोत्सव के साथ महाआरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!