BHILWARA

पत्रकार को धमकी देना युवक को पड़ा महंगा, मांडल पुलिस ने दर्ज किया मामला । जल्द होगी गिरफ्तारी

भीलवाड़ा।

मांडल थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को सोशल मीडिया पर धमकी देना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मांडल थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नेशनल न्यूज के जिला ब्यूरो हेड रिपोर्टर सुरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर निजी नंबर से राकेश तेली पुत्र कैलाश तेली ने आपत्तिजनक संदेश भेजे। इनमें पत्रकार को “फर्जी पत्रकार” कहकर , सम्भलकर रहने की धमकी दी गई तथा द्वेषतापूर्ण आक्रोश व्यक्त किया गया और अन्य लोगों को भी उसी मेसेज को फॉरवर्ड कर छवि को खराब किया गया। वही राकेश तेली द्वारा दबाव बनाकर किसी प्रकार के अनैतिक कार्य को संपादन करने में मदद करवाने की कवायद का हवाला दिया है।

शिकायत में कहा गया है कि इन संदेशों से पत्रकार को धमकी ओर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उनके मान सम्मान पर कुठाराघात किया गया हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी देने और हमले की संभावनाओं को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान अधिकारी रविन्द्र कुमार को सौंपी गई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!