BHILWARA

एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा रेवेन्यू सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त



भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था द्वारा राजस्व न्यायालय एवं परिसर में अधिवक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु रेवेन्यू सलाहकार समिति का गठन किया गया है।

संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह-सचिव आदित्य सिंह चौहान एवं पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली ने समिति की घोषणा की।



गठित समिति में रणवीर सिंह राणावत, मांगी लाल सेन, सुरेश चंद्र सुवालका, जगदीश चंद्र दाधीच, भेरू लाल वैष्णव, ज्योति जागेटिया तथा एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति राजस्व न्यायालय एवं परिसर में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी।


एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा को समिति में शामिल किए जाने पर अधिवक्ताओं में हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़, अनिल पारीक, राजकुमार सोनी, नवनीत कुमावत, अनीता व्यास, बालू लाल उपाध्याय, सरिता स्वर्णकार, गायत्री साहू सहित कई  अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button