BHILWARA

गेरी गेरी बिरखा भाया थे पाछा किया जाओ- हर्षितपीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर बने मुख्य अतिथि


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती पिथास गांव में बाबा रामदेव जी की जयंती पर भादवी बीज पर सोमवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर व श्रीजी ग्रुप के डायरेक्टर शंकरलाल डांगी रहे ।

कमेटी के सदस्य धर्मराज बलाई ने बताया कि पिथास गांव में बाबा रामदेव जयंती पर एक शाम बाबा रामदेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें हरीश वर्मा ने गणपति विवेक गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की इसके बाद ‘आ लोट के आजा हनुमान तूझे श्री राम बुलाते है… आदि कई भजनों की प्रस्तुतियां दी । डीजे किंग कमलेश सेन ने लिलो लिलो घोडों जी रामों पीर अंबर में उड़ लागे फुटरो…, तेजल मारो लिलण सिणगारे धोल्यारो जायो सासरिये चालियो… व सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार हर्षित लोहार ने गेरी गेरी बिरखा भाया थे पाछा किया जाओ…,  खम्मा-खम्मा हो रामा रूणिचा रा धनिया… आदि एक से बढ़कर एक बाबा रामदेव व भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति । नृत्यांगना माही शेखावाटी, पायल राणा व सिमरन भीलवाड़ा ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया, वही कॉमेडी किंग सांवर सेन ने कॉमेडी से सबका मनोरंजन किया, मंच का संचालन नवीन शर्मा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर ने संबोधित किया । इस दौरान गणेश जाट सवाईपुर मंडल अध्यक्ष, ज्वाला सिंह पूर्व सरपंच, हरलाल गुर्जर पूर्व सरपंच, भवानी शंकर शर्मा आदि कई मौजूद रहे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!