BHILWARA

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 106 यूनिट हुआ सग्रंहित


*रक्तदान शिविर जैसे प्रयासों से जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है: एसपी यादव*

संगठन तभी सफल होता है जब समाज की भलाई के कार्यों में सब एक साथ आएं: सुरेश पोद्दार

*भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)* लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने हीरा पन्ना मार्केट समिति के सहयोग से भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हीरा पन्ना मार्केट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर राम स्नेही ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति रही। एसपी यादव ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे प्रयासों से जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लढा ने बताया कि “रक्तदान एक महादान है, इस मंत्र के साथ सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान किया, महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। सचिव नीता बंसल ने बताया कि शिविर में कुल 106 यूनिट रक्त सग्रंहित हुआ। हीरा पन्ना मार्केट समिति से सुरेश पोद्दार ने कहा कि “संगठन तभी सफल होता है जब समाज की भलाई के कार्यों में सब एक साथ आएँ।  कार्यक्रम प्रभारी रेखा ईनानी एवं सरिता अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मौके पर पंजीकरण किया गया और रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र जारी किया गया। शिविर में सांवर से यात्रा करके आए आशाराम मीना ने रक्तदान किया और सभी के लिए प्रेरणा के केंद्र बने क्योंकि उनके पिताजी का कल देहांत हुआ है। शिविर में प्रथम बार रक्तदाता की संख्या 18 रही। शिविर में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष महेश हुरकट, रामकिशोर काबरा, राम प्रकाश काबरा, राजकुमार मेलाना, शंभू प्रसाद काबरा, गिरीश अग्रवाल, महिला इकाई से विमला मुणोत, प्रियंका मेहता आशा सोमानी, मानकंवर काबरा, प्रिया कोठारी, सरिता काबरा, रक्षा जैन, रीना डाड, वीणा मोदी, आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!