BHILWARA

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) में योगेश दाधीच को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पत्रकारिता एवं मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति पर शिक्षाजगत में हर्ष।                                                                                                             भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा. राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) संगठन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से भीलवाड़ा के शिक्षाविद् एवं सक्रिय संगठनकर्ता योगेश दाधीच को प्रदेश कार्यकारिणी में पत्रकारिता एवं मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक अनुभव, सशक्त लेखन क्षमता एवं शिक्षा जगत के मुद्दों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की दक्षता को देखते हुए की गई है।
नियुक्ति पत्र में संगठन ने आशा व्यक्त की है कि योगेश दाधीच उप-प्राचार्यों के अधिकारों की रक्षा, संगठन की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा शिक्षा से जुड़े सकारात्मक विमर्श को मजबूती प्रदान करेंगे।


राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर, प्रदेश महामंत्री मनोज विश्नोई एवं प्रदेशाध्यक्ष विजय पाल धुवां द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। इस नियुक्ति पर जितेंद्र वैष्णव, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, भारत पारीक, भूपेंद्र कुमार नायक, गणपत पुरोहित, सुरेश कोली, नीरज गंगवाल, भैरूलाल खटीक, रामप्रसाद शर्मा, सतीश कुमार व्यास आस, रामप्रसाद माणम्या, संजय कुमार धींवा, धीरज जोशी, मुकेश कुमार पालीवाल, लीना नरुका, अंकिता उपाध्याय, रेखा शर्मा, भागचंद जैन, सपना चन्देरिया, भैरूलाल नायक, स्वाति गर्ग, पुष्पा पारीक सहित नव पदोन्नत उप-प्राचार्यों ने योगेश दाधीच को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके माध्यम से संगठन की आवाज और अधिक सशक्त रूप से सामने आएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!