BHILWARA

मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी का दावा,एक दिन में हजारों फॉर्म जमा करने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल


बिजोलिया।
कस्बे में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक समन्वयक कैलाश चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बिना ठोस कारण एवं विवरण के बड़ी संख्या में फॉर्म 7 जमा किए जाने पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई, साथ ही एसडीएम कार्यालय में जमा फॉर्म 6, 7 एवं 8 की संकलित सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।



ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है। दिनांक 12 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 12 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित रही। इलेक्ट्रोल मैनुअल 2023 के पैरा 11.3.2 (2) के अनुसार बल्क आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते। व्यक्तिगत मतदाता केवल एक ही फॉर्म प्रस्तुत कर सकता है, जबकि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म ही जमा कर सकते हैं।



कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक ही दिन में सैकड़ों से लेकर हजारों की संख्या में फॉर्म 6 एवं 7 बल्क में प्रस्तुत किए गए, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे नियम विरुद्ध जमा आवेदनों पर किसी भी प्रकार का संज्ञान न लिया जाए, सभी नियम विरुद्ध फॉर्म 6, 7 एवं 8 की संकलित सूची नियमानुसार कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध करवाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री शक्ति नारायण शर्मा, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छीतर लाल कुम्हार, प्रदेश सचिव पर्यावरण प्रकोष्ठ विशाल तिवारी, यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष तूफ़ान यादव , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामफूल धाकड़ सहित घनश्याम सिंह, रणजीत सिंह, देवीलाल मेवाड़ा, सत्यनारायण मेवाड़ा, सत्तर मोहम्मद, मनीष टॉक, मुकेश बागड़ी, प्रदीप शर्मा, जसवंत सिंह सोलंकी, बाबूलाल नायक, राजू, रोहित, मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!