BHILWARA

काछोला क्षेत्र की समस्याओं पर प्रतिनिधिमंडल की विधायक से मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन


काछोला। तहसील क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने विधायक आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल एसएमसी अध्यक्ष छीतरलाल गुर्जर एवं वार्ड सदस्य शंकरलाल गुर्जर के नेतृत्व में पहुँचा।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वर्तमान में राजस्व विभाग का कार्यालय जहाजपुर में होने से काछोला क्षेत्रवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने आश्वस्त किया कि आगामी 10 से 15 दिनों में राजस्व विभाग का दफ़्तर जहाजपुर से हटाकर काछोला तहसील मांडलगढ़ में स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने थलखुर्द की टूटी पुलिया के पुनर्निर्माण तथा राजकीय विद्यालय में कक्षाओं की कमी से बच्चों को बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ने जैसी समस्याओं से भी अवगत कराया।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि भजनलाल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा, जल एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!