BHILWARA

भीलवाड़ा सेवा संस्था ने भवानीपुरा के छात्रों को स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और जूते बांटे


आकोला (रमेश चंद्र डाड)भीलवाड़ा सेवा संस्था द्वारा आदित्य चौधरी (केशू) की स्मृति में हमीरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 1 वर्ष के लिये गोद ली हुई स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भवानीपुरा के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
             इस दौरान संस्था के अध्यक्ष चांद मल डीडवानिया, सदस्य राजेश चौधरी और सुशील बांगड़ ने सभी बच्चों को स्कूल बैग, स्कूल यूनिफॉर्म और जूते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को दोपहर के भोजन (मध्यांतर) में कृष्ण भोग भी कराया गया, जिससे बच्चों में काफी खुशी देखी गई।
             विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंद किशोर खटीक ने भीलवाड़ा सेवा संस्था के इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलता है।
             इस कार्यक्रम में अध्यापिका श्रीमती नीलम और श्रीमती शांता तिवाड़ी भी उपस्थित रहीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!