BHILWARA

आमेसर विद्यालय के दो छात्रों का राज्य स्तर पर चयन



आसींद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेसर के दो छात्रों का राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक एवं टीम कोच राजेश ओझा ने बताया कि खटवाड़ा में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में आमेसर विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र आशीष शर्मा और कक्षा 11 के छात्र सूर्य देव सिंह राठौड़ का 19 वर्ष छात्र वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।

चयनित छात्र अब मंगलपुरा, झालावाड़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।  विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!