BHILWARA

रायला थाना क्षेत्र में लूट की वारदात, विधवा महिला से कानों के आभूषण लूटे

चार बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

रायला । थाना क्षेत्र के बैरा गांव स्थित बागड़ी खेड़ा में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात लूट लिए। घटना के समय घर में अकेली सो रही विधवा महिला श्यामू देवी से बदमाशों ने मारपीट कर कानों के आभूषण छीन लिए।



जानकारी के अनुसार, रात में चार चोर नाथू के घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। इनमें से दो बदमाश निगरानी करते रहे, जबकि दो सीधे महिला के पास पहुंचे। सो रही श्यामू देवी के कानों से बदमाशों ने मादलिया काट लिया और टॉप्स भी छीन लिए।

महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसका मुंह दबाकर धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके साथ ही चोरो ने गांव में ही दो अन्य जगह भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!