BHILWARA

हरियाली तीज पर 5000 पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण संरक्षण का पर्व

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में वृक्षारोपण अभियान

Bhilwara । हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर, सामुदायिक पार्क, फार्म हाउस, घर के गार्डन और मुख्य मार्गों के किनारे लगभग 5000 पौधे लगाए गए।

प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने बताया कि वृक्षारोपण प्रभारी महावीर जीनगर व परमेश्वर शर्मा ने शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य अनिल कोठारी, गोपाल जीनगर की उपस्थिति में कक्षा अध्यापकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पौधे और बीज वितरित किए। कार्यक्रम प्रभारी ममता शर्मा व मधु लड्ढा के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्य संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अशोक, गुलमोहर, आम, बेलपत्र, अमरूद, क्रोटॉन, तुलसी, अपराजिता, हरसिंगार, मोगरा, रुद्राक्ष, गेंदा और रेलिया जैसे पौधे लगाए। शिक्षकों में नेहा, नीलम परिहार, सोनू शर्मा, राजकुमारी शर्मा, नीलम मिश्रा, मीनाक्षी शर्मा, मधु लड्ढा, जयश्री सर्वा, मंजू शर्मा व रणजीत सिंह शेखावत ने विभिन्न छात्र समूहों के साथ मिलकर पौधारोपण कराया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के स्वयंसेवक पवन लोढ़ा, विजय शर्मा सहित विद्यालय के आसपास के नागरिक व अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button