BHILWARA

विधायक मीना ने उरना में की जनसुनवाई, कई विकास कार्यों की घोषणाएं — कांग्रेस पर भी साधा निशाना

शक्करगढ़
ग्राम उरना में मंगलवार को विधायक गोपीचंद मीणा ने जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, वहीं प्रधान कौशल किशोर शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विधायक मीणा ने मौके पर ही कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उन्होंने तेजाजी के स्थान पर सीसी चौक और टीन शेड निर्माण, गांव में नई सीसी सड़क मय नाली निर्माण , उरना से दलपुरा सड़क तक नए मार्ग तथा उरना से पीएम श्री विद्यालय बाकरा तक सड़क कार्य की घोषणा की इस दौरान विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता दोनों बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और किसान हित के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं, और यह सब जनता के वोट की ताकत और आशीर्वाद से संभव हुआ है जनसुनवाई के दौरान विधायक मीणा ने कांग्रेस सरकार पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में  नेताओं ने  आचार संहिता लागू होने के बावजूद कई सरपंचों  से सेक्शन निकालकर शिलान्यास के पत्थर लगवा दिए, ताकि वाहवाही लूटी जा सके। जबकि हमने पत्थर नहीं, असली काम कराए हैं, जनता का आशीर्वाद लिया है मीणा ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि कौन दिखावे की राजनीति करता है और कौन धरातल पर विकास करता है ग्रामीणों ने विधायक की घोषणाओं पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इन कार्यों से गांव में विकास की नई राह खुलेगी इस दौरान रामकुवार मीना ,राकेश खटीक ,अशोक मीना ,रत्न लाल प्रजापत , चेतराम लुहार सहित ग्रामीण मोजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!