BHILWARA

शिक्षिका सुमन राठौड़ का आरएएस परीक्षा में चयन


आसींद। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नई परासोली आसींद की प्रतिभाशाली एवं समर्पित अध्यापिका श्रीमती सुमन राठौड़ पुत्री श्री शिव रतन सिंह राठौड़ का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में अंतिम रूप से चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष, गर्व और उल्लास की लहर दौड़ गई।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा विभाग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है कि राजकीय विद्यालय की एक अध्यापिका ने राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता सिद्ध करती है कि सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभा, परिश्रम और गुणवत्ता का स्तर किसी से कम नहीं है।


सुमन राठौड़ जी ने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उनका यह चयन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बरदीचंद बैरवा ने कहा कि सुमन राठौड़ की यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उनके परिश्रम ने विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में ऊँचा किया है।

पीईईओ शिवदर्शन सिंह खींची ने बताया कि सुमन राठौड़ का यह चयन यह दर्शाता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय परिवार ने सुमन राठौड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उच्च प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान की कामना की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!