BHILWARA

अंता उपचुनाव: प्रमोद जैन भाया की पत्नी ने क्यों भरा नामांकन? पर्चा रद्द होने का डर या कुछ और वजह…जानें


Anta Assembly By-election: बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया के नामांकन ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया के नामांकन ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। शनिवार को उर्मिला जैन ने कांग्रेस की ओर से अचानक नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


इस कदम के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या उर्मिला जैन डमी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं, या फिर कांग्रेस को प्रमोद जैन भाया के नामांकन पर कोई आशंका है?

उर्मिला जैन के नामांकन ने चौंकाया
उर्मिला जैन वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख हैं। उन्होंने शनिवार को अंता उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल और उनके प्रस्तावक मौजूद रहे। उनके इस कदम ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दिया है। अंता उपचुनाव में अब तक चार प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!