BHILWARA

“जालिया गाव में जिंदल शा लिमिटेड की अवैध ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का आज 50 वें दिन भी धरना जारी “

                       
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
बनेडा तहसील के महुवाख़ुर्द के जालिया गांव के किसान आज 50 दिन से अवैध ब्लास्टिंग वे खनन के विरोध मे धरने पर बैठे है और ग्रामीणों ने बताया कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्पष्ट बोल चुके है कि अगर यहाँ पर अवैध ब्लास्टिंग व खनन को बंद नहीं किया गया तो हम स्वय पर पेट्रोल डाल कर आत्महत्या कर लेंगे जिसकी समस्त जिमेवारी जिला कलैक्टर व राजस्थान सरकार की होगी ओर गाव के किसानो का कहना हे कि यहाँ पर जिन्दल शा लिमिटेड कि और से अवैध ब्लास्टिंग कि जा रही हे जिसे हमारे खेतों वे घरो  पर बड़े बड़े पथर आकर गिरते है जिससे हमे हमारी जान माल खतरा हमेसा बना रहता है पहले भी कई बार हमारे घरों पर बड़े बड़े पत्थर आकर घिरे जिसे कही मकान भी धरसाई हो चुके हे और कही बार खेतों में कृषि कार्य कर रही महिलाओं को भी चोटें आई ज़िसका बनेडा थाने में मुकदमा दर्ज हे और कोर्ट कि अवैध ब्लास्टिंग पर पूर्ण रोक होने के बाद भी  कोर्ट के आदेशों कि जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं  पुलिस प्रशासन कों सूचना दी पुलिस धरना स्थल पर आकर बात कि और एसडीएम बनेडा को और तसीलदार बनेडा को सूचना देने  ओर आने का आस्वासन दे कर निकल गए फिर इतनी तेज ब्लास्टिंग कि जिससे बड़े बड़े पथर हमारे खेतों में आकर गिरे मगर कोई भी प्रशासन के अधिकारियों ने धरना स्थल पर आने की जहमत नहीं दिखाई 50 दिन बीत जाने के बाद भी किसानो कि समस्या सुनने आज तक ना SDM बनेडा ने किसानो कि समस्या जानी और नहीं तहसीलदार बनेड़ा ने भी किसानो द्वारा आत्महत्या क्यू करना चाह रहे है जानने कि कोशिश भी नहीं कि और न कभी आये  गाव के किसानो का कहना हे कि प्रशासन शायद इसी घड़ी का इंतजार कर रहा है कि किसान कब आत्महत्या करे और फिर प्रशासन वहाँ जाय ग्रामीणों ने ये भी बताया कि अगर यहाँ का प्रशासन 7 दिन में हमारी नहीं सुनता है तो हम जयपुर मुख्यमंत्री आवास पर जाकर धरना देंगे और अपनी बात मुख्यमंत्री को कहेंगे कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें अन्यथा किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!