BHILWARA

काछोला में वैष्णव समाज के आराध्य रामानंदाचार्य जी की जयंती को लेकर समाज की बैठक संपन्न


बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष  डॉक्टर कैलाश चंद्र वैष्णव व कार्यकारिणी का स्वागत किया


काछोला। । कस्बे में वैष्णव समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में वैष्णव समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर कैलाश चंद्र वैष्णव ने कहां की काछोला में वैष्णव समाज के आराध्य रामानंदाचार्य जी की जयंती को महोत्सव को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई और सभी समाज उन्होंने आपस में विचार विमर्श किया गया ।

[metaslider id=”6401″]



काछोला में वैष्णव समाज की कार्यकारिणी का गठन हुआ


वैष्णव समाज की कार्यकारिणी का गठन
काछोला स्थित बगीची के बालाजी मंदिर परिसर में काछोला वैष्णव समाज की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ । जिससे डॉक्टर कैलाश चंद्र वैष्णव अध्यक्ष ,डॉ राधेश्याम वैष्णव संरक्षण ,रामपाल वैष्णवकोषाध्यक्ष ,सोहनलाल वैष्णव सचिव ,भरत दास वैष्णव उपाध्यक्ष ,महेश वैष्णव संगठन मंत्री चुने गए ।

[metaslider id=”6448″]

समाज के सभी महानुभावों ने माल्यार्पण कर नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत, अभिनंदन किया और नवगठित कार्यकारिणी ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर महंत कमल दास वैष्णव ,,कृष्ण गोपाल वैष्णव, महावीर दास वैष्णव ,भंवर दास वैष्णव ,लोकेश वैष्णव, संजय वैष्णव ,अरुण वैष्णव ,मुकेश वैष्णव ,सांवरा वैष्णव ,शांतिलाल वैष्णव ,सत्यनारायण वैष्णव, जगदीश वैष्णव, महंत कमल दास वैष्णव , शिव वैष्णव और पत्रकार प्रदीप वैष्णव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सोहनलाल वैष्णव ने किया ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!