BHILWARA

डिप्टी सीएम बैरवा बोले-मॉडिफाई बसों को नहीं मिलेगी राहत:कहा- सरकार किसी भी कीमत पर यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अंता उपचुनाव में भाग लेने पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बातचीत में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। बैरवा ने कहा- जयपुर के हरमाड़ा में डंपर से कुचलने की दर्दनाक घटना बेहद दुखद है। इससे पहले फलोदी में भी बड़ा हादसा हुआ था। उन्होंने बताया कि जयपुर में हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। इस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

शराब पीकर ड्राइव करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रेमचंद बैरवा ने कहा- सरकार किसी भी कीमत पर यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी। शराब पीकर ड्राइव करने वालों और हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी।

मॉडिफाइड स्लीपर कोच बसों पर बोलते हुए डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा- ऐसे वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा खतरे में रहती है। जिन बसों में फायर सेफ्टी सिस्टम या इमरजेंसी एग्जिट नहीं हैं, उन्हें सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स या अन्य मामलों में राहत देने पर विचार कर सकती है, लेकिन मॉडिफाइड बसों को किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलेगी।

अंता चुनाव पर बोले- भाजपा प्रत्याशी की जीत तय
अंता उपचुनाव को लेकर भी डिप्टी सीएम बैरवा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत तय है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सरकार जनता की सुरक्षा व विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!