BHILWARA

तेज बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पूरी रात बिजली व्यवस्था रही बेहाल



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
क्षेत्र में गुरुवार रात्रि को आए तेज तूफान और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज तूफान और बारिश के चलते 132 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया, जिसके कारण बड़लियास ,बरूदनी सहित आसपास के कई गांवों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था, पंखे, कूलर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी बंद हो गईं। उमस भरी गर्मी के बीच रातभर बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
तूफान की तीव्रता के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि रातभर बिजली बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!