BHILWARA

13 पौधे, 13 साल और एक ग्रीन सपना – पर्यावरण प्रेमी श्रेया की अनूठी पहल”

शाहपुरा :स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की 13 वर्षीय ग्रीन लिटिल बेबी नाम से देश भर मे पर्यावरण क्षेत्र से प्रशिद्ध श्रेया कुमावत, ने अपने जन्मदिवस को खास अंदाज में मनाते हुए अपनी स्कूल में एक प्रेरणादायक पर्यावरण उत्सव का आयोजन किया।इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों को पौधे भेंट किए और स्कूल परिसर में 13 पौधे लगाकर अपना 13वां ग्रीन बर्थडे मनाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ईश्वर लाल जी मीणा ने श्रेया कुमावत को उपरणा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट का कर मंच से सम्मानित किया गया ओर श्रेया की पर्यावरणीय गतिविदी का परिचय समस्त विद्यार्थियों को देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। सभी बच्चों को श्रेया से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने बताया कि श्रेया द्वारा घर की छत पर सैकड़ों प्रकार के पौधों, औषधीय व जैविक खेती से पर्यावरण जागरूकता की शुरुआत की गई और आज यह बालिका कई संस्थानों में सीड बॉल, इको-फ्रेंडली गिफ्ट, वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सैकड़ों लोगों को जोड़ चुकी है।
श्रद्धा और समर्पण से भरे अपने भाषण में श्रेया ने कहा: “मेरा सपना है कि हर घर में हरियाली हो, हर हाथ में एक पौधा हो।””जन्मदिन केवल केक काटने का नहीं, प्रकृति को कुछ देने का अवसर होना चाहिए।”इस अवसर पर श्रेया ने यह संकल्प लिया कि जीवन भर वह पर्यावरण के लिए कार्य करती रहेंगी और हर साल अपने जन्मदिवस पर उतने ही पौधे लगाएँगी जितनी उनकी उम्र होगी।कार्यक्रम का मंच संचालक परमेश्वर लाल कुमावत ने की एवं समस्त विद्यालय परिवार ने श्रेया के इस विचारशील कदम की भरपूर सराहना की और इसे सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!