BHILWARA

अन्ता उपचुनाव में प्रमोद भाया की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न


बिजोलिया।
अन्ता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया की जीत पर शुक्रवार को नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । जीत की घोषणा होते ही स्थानीय कांग्रेसियों ने आतिशबाज़ी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अनिल राव ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी, रणजीत कानावत, विशाल तिवाड़ी, अनिल जैन सहित कई  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!