BHILWARA

श्री चारभुजा मंदिर, माजीसा का खेड़ा में चोरी का प्रयास नाकाम ,पुजारी की सजगता से चोर फरार, गैस कटर सहित बैग बरामद



बिजोलिया । क्षेत्र के माजीसा का खेड़ा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में शनिवार देर रात चोरी का प्रयास नाकाम हो गया। मंदिर के चैनल गेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन चोर पुजारी के जाग जाने पर मौके से भाग निकले।

👇 वीडियो देखे 👇



जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच तीन अज्ञात चोर मंदिर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने गैस कटर और औजारों की मदद से चैनल गेट तोड़ने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान तेज आवाज सुनकर पास में ही रहने वाले पुजारी मुनेश कुमार शर्मा की नींद खुल गई।

पुजारी के चिल्लाने पर चोर घबराकर उल्टे पाँव भाग निकले। जल्दबाज़ी में वे गैस कटर, औजारों और अन्य सामग्री से भरा बैग मंदिर परिसर में ही छोड़ गए। घटना की सूचना तुरंत ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन को दी गई।

गाँव के लोगों ने इसे भगवान चारभुजा नाथ की कृपा बताते हुए कहा कि चोर मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुँचा सके। मौके पर मिले औजारों के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!