BHILWARA

बारिश के बाद सड़क कटाव से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, बड़े हादसे का बना संकट


भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में गत दिनों हुई तेज बारिश के बाद गोपाल द्वारा स्कूल के पास बनी सीसी रोड पानी के तेज बहाव में बह जाने से आमजन का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान रविवार तड़के एक ट्रैक्टर ट्रॉली उस क्षतिग्रस्त सड़क पर फंस गई। यदि समय पर सावधानी न बरती जाती, तो ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि पलटी नहीं खाई और कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली को सुरक्षित बाहर निकाला।


स्थानीय निवासि अन्नू कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बारिश के कारण बनी यह सड़क समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है और आए दिन हादसों का खतरा मंडरा रहा है। विशेषकर छोटे-छोटे बच्चे हर समय दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बावजूद बार-बार प्रशासन को सूचित करने के बाद भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी इस गंभीर समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन फिलहाल कोई समाधान नहीं निकल सका है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि तत्काल इस बही सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!