BHILWARA

परमार्थ सेवा को नई गति, जीवरक्षणम गौ सेवा टीम ने शुरू की लिफ्ट मशीन सेवा शाहपुरा में निराश्रित गौवंश की सेवा का दायरा हुआ विस्तृत

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
समाज में परमार्थ और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते हुए गौ सेवा टीम जीवरक्षणम, शाहपुरा ने एक और प्रेरणादायक पहल की है। लंबे समय से शाहपुरा क्षेत्र में निराश्रित व बीमार गौवंश की सेवा, उपचार और संरक्षण का कार्य कर रही यह टीम अब अधिक सशक्त रूप में अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है।
टीम के युवा सदस्य क्षेत्र में किसी भी दिशा से सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य को अंजाम देते हैं। चाहे सड़क पर घायल गौवंश हो, बेसहारा पशु हो या उपचार की आवश्यकता वाले गौवंशकृटीम हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा से सेवा में जुटी रहती है।

लिफ्ट मशीन से मिली बड़ी राहत-
पिछले कुछ समय से टीम को बीमार या गिरे हुए गौवंश को उठाने तथा उन्हें सुरक्षित रूप से गोशाला तक पहुँचाने में कठिनाई हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए टीम ने स्वयं प्रयास किए और शाहपुरा के गौभक्तों के सहयोग से बीमार (बेस्गी में आने वाले) गौवंश को खड़ा करने हेतु अत्याधुनिक लिफ्ट मशीन खरीदी। अब यह मशीन टीम के सेवा कार्यों को और अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी।

वैदिक विधि से हुआ शुभारंभ-
नई सेवा मशीन का शुभारंभ श्रीराम मंदिर, उदयभान गेट पर महंत सीताराम बाबा के करकमलों द्वारा वैदिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर टीम के सदस्यों में नई ऊर्जा और सेवा के प्रति उत्साह देखने को मिला।

सेवा के लिए समाज सहयोग जरूरी–
जीवरक्षणम टीम ने अपील की है कि ऐसे परोपकारी कार्य समाज के व्यापक सहयोग से ही निरंतर गति पकड़ते हैं। उन्होंने शाहपुरा के सभी गौभक्तों से अनुरोध किया है कि निराश्रित गौवंश की सेवा में आगे आएं और अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें। यह कदम न केवल गौ सेवा बल्कि समाज में परमार्थ, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को भी मजबूत करता है। शाहपुरा में गौ सेवा का यह मॉडल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!